कृषि निधि एक द्विमासिक हिंदी पत्रिका है, जो कृषि समुदायों को समर्पित है। इसे सोसाइटी फॉर एडवांसमेंट इन एग्रीकल्चर एंड एलाइड साइंसेज, लखनऊ द्वारा ऑनलाइन प्रकाशित किया जाता है। पत्रिका में खेती-किसानी, आधुनिक कृषि तकनीक, जैविक खेती, पर्यावरण संरक्षण, पशुपालन, उद्यानिकी, और ग्रामीण विकास इत्यादि से जुड़े विषयों पर लेख शामिल होते हैं। कृषि निधि का उद्देश्य पाठकों को कृषि सम्बंधित नवीनतम जानकारी, उपयोगी तकनीकें और सफल खेती के अनुभव प्रदान करना है।
हमारा मानना है कि हिंदी भाषा में दी गई जानकारी न केवल भारत के विभिन्न क्षेत्रों के किसानों तक आसानी से पहुँच सकती है, बल्कि उन्हें समझने और अपनाने में भी अधिक सहज होती है। पत्रिका में विशेषज्ञ लेखकों के लेख प्रकाशित किए जाते हैं, जो हर स्तर के पाठकों के लिए उपयोगी साबित होते हैं।
कृषि निधि आपकी अपनी पत्रिका है – एक ऐसा मंच, जहाँ आप कृषि क्षेत्र में होने वाले नवाचारों और मुद्दों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अपने अनुभवों को दूसरों के साथ साझा कर सकते हैं।
कृषि निधि की वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें -


कृषि निधि
कृषि की नई दिशा:कृषि, तकनीक, और विकास की जानकारी हिंदी में
द्विमासिक हिंदी पत्रिका (ऑनलाइन)

